Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Yak herders in Kungri provided with information on animal husbandry

Kullu News: कुंगरी में याक पालकों को दी पशुपालन की जानकारी

Mon, 23 Nov 2026 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Yak herders in Kungri provided with information on animal husbandry
केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति की ग्राम पंचायत कुंगरी में सोमवार को याक पालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र, दिरांग ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ताबो के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्थानीय पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से याक पालन और पशुधन प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आईसीएआर-राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र, दिरांग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दिनामणि मेदी और वैज्ञानिक डॉ. शुभम ने पशुपालकों से संवाद किया। उन्होंने पशुओं के बेहतर रखरखाव, उन्नत पशुपालन पद्धतियों और वैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने कहा कि पारंपरिक याक पालन में वैज्ञानिक तकनीकों को शामिल कर इसे अधिक प्रभावी और लाभकारी बनाया जा सकता है। इससे पशुपालक अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ रोजगार के नए अवसर भी विकसित कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक याक पालन संस्कृति का संरक्षण करने के साथ स्थानीय पशुपालकों को वैज्ञानिक जानकारी और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed