{"_id":"6ae862d50ff94d1fb30f5ab2","slug":"wushu-athlete-akshit-receives-him-ratna-honour-kullu-news-c-89-1-ssml1013-190882-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वुशु खिलाड़ी अक्षित को मिला हिम रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वुशु खिलाड़ी अक्षित को मिला हिम रत्न सम्मान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 40 हजार रुपये की नकद राशि देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के थरास क्षेत्र के नेशनल वुशु खिलाड़ी अक्षित को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिम रत्न सम्मान से नवाजा गया है। 31 अक्तूबर को शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित हिम रत्न 2026 सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अक्षित को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें 40 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
अक्षित ने वर्ष 2023 में बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र में 6 से 11 अगस्त तक आयोजित 22वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि से थरास क्षेत्र सहित जिला कुल्लू और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ। अक्षित की सफलता में उनके वुशु कोच एवं जिला कुल्लू वुशु संघ के महासचिव लुदर चंद का अहम योगदान रहा है। संवाद