फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work on Kalunala project put on hold

Kullu News: कालूनाला परियोजना के कार्य पर लगाई रोक

Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Work on Kalunala project put on hold
हिमस्खलन में युवक के दबने के मामले में श्रम विभाग ने भी जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन


जांच में प्रबंधन की लापरवाही आ रही सामने, युवक की दब कर हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। जगतसुख के कालूनाला में निर्माणाधीन लघु विद्युत परियोजना में हिमस्खलन में दबने से युवक की मौत के बाद परियोजना प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हादसे को लेकर प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है। श्रम कानूनों के तहत कई खामियां पाई गई हैं। जांच के बाद श्रम विभाग ने परियोजना प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि प्रशासन ने परियोजना के कार्य पर रोक लगा दी है।

मनाली के जगतसुख के कालूनाला में 28 मार्च को हिमस्खलन हुआ था। इसमें जेसीबी ऑपरेटर बर्फ में दब गया था। जेसीबी समेत दबे कांगड़ा के युवक का दूसरे दिन शव बरामद किया गया। हादसे को लेकर प्रशासन और श्रम विभाग ने जांच की है। परियोजना में श्रमिकों की सुरक्षा के खास प्रबंध नहीं पाए गए।
विज्ञापन

श्रम कानूनों के तहत जो सुविधाएं दी जानी चाहिए उनमें कई खामियां पाई गईं। श्रम विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए परियोजना प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रशासन ने परियोजना के कार्य पर रोक लगा दी है। जिला श्रम अधिकारी भावना शर्मा ने बताया कि कंपनी को नोटिस भेजा गया है। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ, इसमें किस स्तर पर लापरवाही हुई, की जांच की जा रही है। इसके चलते फिलहाल परियोजना के कार्य पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




...

कांगड़ा के युवक की हुई थी मौत

जगतसुख के कालूनाले में 28 मार्च को हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तीन को हल्की चोटें आई थीं, जबकि जेसीबी ऑपरेटर बर्फ में दब गया था। बर्फ में दबे व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार पुत्र देश राज निवासी मोरछ डाकघर बोह, तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई। दो दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद 29 मार्च को उसका शव बरामद हुआ था।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed