{"_id":"6894db05c7fe29a393088026","slug":"woolen-saree-has-made-its-mark-in-foreign-countries-torul-kullu-news-c-89-1-klu1002-154159-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुलन साड़ी ने विदेशों तक बनाई पहचान : तोरुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुलन साड़ी ने विदेशों तक बनाई पहचान : तोरुल
Thu, 07 Aug 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
हथकरघा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बुनकर सेवा केंद्र ने देवसदन में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया। कार्यक्रम में उपायुक्त तोरुल एस रवीश मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने बुनकर केंद्र कुल्लू की ओर से हथकरघा क्षेत्र में लोगों को दी जा रही सहायता और तकनीकी ज्ञान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अब कुल्लू की वुलन साड़ी भी विदेशों तक पहचान बना चुकी है। हथकरघा गावों के लोगों की आजीविका का भी साधन है। बहुत से लोगों ने हथकरघा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार तक प्राप्त किए हैं। बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू के उपनिदेशक विनय कुमार ने बुनकरों के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पॉलिटेक्निक कॉलेज सेउबाग के प्रधानाचार्य पुनीत सूद ने भी विचार प्रकट किए। केंद्र की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, वस्त्र मंत्रालय की योजनाओं के लाभार्थियों, राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त विजेताओं और हथकरघा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले बुनकरों को पुरस्कृत किया गया। संवाद