फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   wooden house are in dangoure

लकड़ी के मकान हर समय खतरे की जद में

Sun, 22 Nov 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 22 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
wooden house are in dangoure

कुल्लू/बंजार। जिले के काष्ठकुणी शैली के बने मकानों के वजूद पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। पिछले दस सालों में जिले में आग से अरबों की संपत्ति राख हो चुकी है। सैंज का कोटला गांव धू-धू कर जलता रहा और सड़क न होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं।

विज्ञापन


फायर कर्मी मौके पर जाकर आग के तांडव को देखते रहे और कुछ ही घंटों में पूरा गांव आग के ढेर में बदल गया। ऐसे में अब काष्ठकुणी शैली वाले इन घरों को आग से बचाना चिंता का विषय बन गया है। वहीं, दूसरी ओर सड़कों का न होना भी आग की घटनाओं को न रोक पाने का कारण माना जा रहा है। गांव में आग को बुझाने के लिए पानी के भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


अधिकतर गांवों में पानी के स्टोर टैंक नहीं हैं, जो इस प्रकार की स्थिति से निपटने के काम आ सकें। घाटी के समाजसेवी दौलत भारती, दिनेश कुमार, प्यारे लाल और नीमत राम ने कहा कि हर गांव में पानी का बड़े स्टोर का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि आग लगने की स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके। आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह का कहना है कि आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए गांव स्तर पर प्रबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed