फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Won power with the support of Congress except its councilors.

Kullu News: अपने पार्षदों को छोड़ कांग्रेस के समर्थन से जीती सत्ता

Mon, 06 Jan 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 06 Jan 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Won power with the support of Congress except its councilors.
पंचायत चुनाव में पांच पार्षद जीतने वाली भाजपा ने गंवाया उपाध्यक्ष पद
विज्ञापन

कम समय में मनाली का विकास होगा बड़ी चुनौती
संजय भारद्वाज
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में लगभग चार महीने से चल रहे सियासी ड्रामे का क्लाईमैक्स आखिर हो गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ लेने के बाद मनाली के रुके विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। चार महीने चले सियासी ड्रामे में जीतकर भी भाजपा राजनीतिक नुकसान में है।

पंचायती राज चुनाव में पांच पार्षद जीतने के बाद बहुमत में आई भाजपा को उपाध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा। भाजपा समर्थित तीन पार्षदों ने एक कांग्रेस समर्थित पार्षद के साथ मिलकर यह सियासी खेल खेला। इसमें कांग्रेस समर्थित पार्षद उपाध्यक्ष हासिल करने में कामयाब हो गईं। नगर परिषद का गठन एक तरह से कांग्रेस और भाजपा के आपसी गठबंधन से हुआ। गौरतलब है की नगर परिषद मनाली का अध्यक्ष चमन कपूर और उपाध्यक्ष मनोज को मनाया गया था, लेकिन आपसी मतभेद के कारण भाजपा पार्षद एकजुट नहीं रह पाए। यहां आम चर्चा है कि अकसर अलहदा राहों पर चलने वाले कांग्रेस और भाजपा नगर परिषद मनाली में एक हो गए। भले ही इस पूरे मामले को गैर राजनीतिक रंग देने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहरी भाजपा के अध्यक्ष अजय अबरोल ने कहा कि मनाली की भलाई के लिए यह जरूरी था। मनाली की भलाई के लिए राजनीति हुई है। इसमें गठबंधन का कोई औचित्य नहीं है। नगर परिषद में जो राजनीति हुई उसमें कांग्रेस और भाजपा का कोई लेना-देना नहीं था। नगर परिषद का अध्यक्ष बदलने की आवाज लोगों ने उठाई थी। यह कार्य ढाई साल पहले होना चाहिए था। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed