फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   won in sports won in sports

Kullu News: खो-खो में मंडी को हराकर कुल्लू ने जीती ट्रॉफी

Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
won in sports won in sports
लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी कुल्लू बना विजेता
विज्ञापन

आईटीआई शमशी में खेली जा रही राज्य स्तरीय महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में महिला वर्ग की 33वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को खो-खो, बैडमिंटन और कबड्डी के अलावा लोकनृत्य के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए।

बैडमिंटन का दूसरा सेमीफाइनल शिमला और सोलन के बीच खेला गया। इसमें सोलन ने शिमला को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, खो-खो का फाइनल मुकाबला मंडी और कुल्लू के बीच हुआ। इसमें कुल्लू ने मंडी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके अलावा लोकनृृत्य में भी कुल्लू ने बाजी मारी है। कबड्डी का दूसरा सेमीफाइनल मंडी और कुल्लू के बीच खेला गया। इसमें मंडी ने कुल्लू को मात देकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से लगभग 451 महिला खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed