फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women's participation should be equal to that of men in every field: Dogra

महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर : डोगरा

Thu, 19 Feb 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Feb 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
Women's participation should be equal to that of men in every field: Dogra
कुल्लू। वर्तमान में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर है। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिला कार्य करने में सक्षम नहीं। यह बात उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कही। जिला कुल्लू में महिला सशक्तीकरण और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक दिवसीय लिंग संवेदनशीलता कार्यशाला करवाई। इससे पहले महिला एवं बाल विकास व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि बदलते परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका समाज में और भी महत्वपूर्ण हो गई है। डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने महिलाओं की हर क्षेत्र में सशक्त भागीदारी को इंगित करते हुए लिंग भेद को समाप्त करने पर बल दिया। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की डॉ. शीतल ठाकुर ने लिंग संवेदीकरण आवश्यकता एवं चुनौतियां विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस विभाग से विकास कुमार ने महिलाओं से जुड़े अपराधों तथा अधिकारों से अवगत करवाया। वहीं, जिला विधिक साक्षरता अभिकरण कुल्लू की ओर से हेमंत ठाकुर ने पोक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इस दौरान डॉ. उषा ठाकुर, कुंदन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed