फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women's anger erupted over the increasing cases of violence, harassment and rape.

Kullu News: हिंसा, उत्पीड़न और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Sat, 18 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Women's anger erupted over the increasing cases of violence, harassment and rape.
जिला मुख्यालय कुल्लू में जनवादी महिला समिति ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

डीसी कार्यालय के बाहर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री सुक्खू को ज्ञापन भी भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कुल्लू ने महिला हिंसा, उत्पीड़न, दुष्कर्म और जातीय भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन किया।
उपायुक्त कार्यालय के बाहर महिलाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उपायुक्त के माध्यम से महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। महिला समिति की जिलाध्यक्ष ममता नेगी और जिला महासचिव चंद्रकांता ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ शोषण, हिंसा, दुष्कर्म और हत्याओं जैसी घटनाएं जैसी बढ़ रही हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सैंज में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना घटी है। महिला समिति आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रही है।

सोलन में भाजपा के एक बड़े नेता के भाई ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर पूरे चिकित्सक समुदाय को भी शर्मसार किया है। ऐसी अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने वालों पर सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए। प्रदेश में हो रहे जातीय भेदभाव को रोकने के लिए भी उचित नीति बनाई जाए। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में महिला शोषण, हिंसा, उत्पीड़न और जातीय भेदभाव को रोकने के लिए प्रभावी कार्य करें और दोषियों पर कार्रवाई हो। इस दौरान सरिता, पूजा, वीना, तनुजा, रूमी, रमा, विद्या आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed