फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women will try their best in tug of war

Kullu News: रस्साकशी में जोर आजमाइश करेंगी महिलाएं

Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women will try their best in tug of war
कुल्लू। जिले के रायसन के साथ लगते शिरढ़ में महिलाएं और बच्चे विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को खेल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन और कार्यों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता भी होगी। स्मृति युवक मंडल शिरढ़ आंबेडकर जयंती पर खेल प्रतियोगिता करवाएगा। ये प्रतियोगिताएं 15 अप्रैल तक चलेंगी। इसमें महिलाएं और बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मृति युवा मंडल शिरढ़ के अध्यक्ष तुले राम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चे और महिलाएं कुर्सी दौड़, बोरी दौड़, घड़ा फोड़ना, रस्साकशी आदि स्पर्धाओं में भाग ले सकती हैं। कहा कि खेल स्पर्धा के साथ आंबेडकर की जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। शिरढ़ में 1994 से लेकर अभी तक आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्राम पंचायत देवगढ़ के बागवान पेनु राम खेल प्रतियोगिता के मुख्यातिथि होंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed