{"_id":"64037fbe96029a1a0a0be127","slug":"women-show-their-strength-to-win-the-rasskashi-competition-in-kullu-kullu-news-c-19-1-79042-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रस्साकशी स्पर्धा जीतने के लिए महिलाओं ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रस्साकशी स्पर्धा जीतने के लिए महिलाओं ने झोंकी ताकत
Sat, 04 Mar 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित रथ मैदान में महिलाओं ने रस्साकशी में खूब दमखम दिखाया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया। पहले चरण में रस्साकशी के नौ मुकाबले हुए। पहला मुकाबला नीरामाटी और बल्ह-दो के बीच हुआ। इसमें नीरामाटी ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला जोली और खणीपांद के मध्य हुआ। इसमें खणीपांद की टीम विजयी हुई।
इसी प्रकार मडग्रां और खोखन के बीच हुए मुकाबले में मडग्रां, महाशक्ति और न्यूल में न्यूल, खडीहार और 16 सुर्गणी में खडीहार, रोनाला और जनाहल में जनाहल, शपका और खारका में खारका, क्वाशांगली और शालंग में क्वाशांगली तथा गड़सा और जरी में गड़सा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में गड़सा और उशलीधार में उशलीधार, न्यूल और नीरामाटी में नीरामाटी, खारका और खणीपांद में खारका तथा मडग्रां और जनाहल में जनाहल की टीम विजेता रही। इस संबंध में गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 19 टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। इनमें चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। कहा कि छह मार्च को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कहा कि होली उत्सव के कारण प्रतियोगिता महिला दिवस से पूर्व ही करवाई जा रही है। संवाद