{"_id":"46d2b1f6e666d875f2280da5b7a9d177","slug":"women-kidnaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी से अगवा महिला पहुंची मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी से अगवा महिला पहुंची मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/पतलीकूहल। मध्यप्रदेश से एक महिला को अगवा कर हिमाचल पहुंचा दिया गया। यह महिला किसी तरह शुक्रवार देर रात मनाली अस्पताल पहुंची, जहां इसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, महिला पुलिस की सुरक्षा में मनाली अस्पताल में है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें अस्पताल में एक अगवा महिला के पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान कलमबंद किया।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ रोज पहले एक गिरोह ने मध्य प्रदेश के कोलार से अगवा कर हिमाचल के कांगड़ा पहुंचा दिया था। इस दौरान उसे मध्यप्रदेश की तीन और महिलाएं मिलीं। उन्होंने भी अपने अगवा होने की बात उसे बताई। शुक्रवार को कांगड़ा में तीनों महिलाओं से बिछुड़ने के बाद वह किसी तरह मनाली पहुंची। यहां किसी ने उसे मिशन अस्पताल पहुंचाया। मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा का कहना है कि महिला के अगवा होने को लेकर उसके भाई ने मध्यप्रदेश के कोलार थाना में अगवा करने का केस दर्ज करवाया है। एमपी से पुलिस टीम मनाली पहुंच रही है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि महिला अभी पूरी तरह से बयान देने की हालत में नहीं है। लिहाजा, जल्द सारी सचाई से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन