फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   women died while cutting grass

घास काटते खाई में गिरी महिला, मौत

Wed, 25 Nov 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 25 Nov 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
women died while cutting grass

क्षेत्र में घास काटते समय एक महिला गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई है। महिला को बंजार अस्पताल से गंभीर हालत में कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि, महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार उपमंडल के तहत एक महिला की घास काटते हुए ढांक में गिरने के कारण मौत हो गई है। महिला कृष्णा (34) पत्नी प्रकाश चंद गांव होरनगाड़ बंजार अपने घर से सुबह सर्दियों के भंडारण के लिए घास काटने के लिए निकली थी। जिस समय वह घास काट रही थीं कि अचानक महिला का पैर फिसल गया वह ढांक से नीचे गिर गईं। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने महिला को गंभीर अवस्था में बंजार अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन बंजार अस्पताल से कुछ ही किलोमीटर जाने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed