फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women descend on traditional idols as well as tribals

Kullu News: पारंपरिक परिधानों के साथ रैंप पर उतरीं महिलाएं

Thu, 04 Jan 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women descend on traditional idols as well as tribals
मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान पारंपरिक परिधानों में सज कर कैटवॉक करती महिला मंडल की  महिलाएं।-
मनाली (कुल्लू)। विंटर कार्निवल में पारंपरिक परिधानों के साथ रैंप पर उतरीं महिला मंडलों की सदस्यों ने पुरातन पहनावा ही नहीं, रहन सहन, खानपान का भी प्रदर्शन किया। मनुरंगशाला में फैशन शो प्रतियोगिता में कुल्लू की महिलाओं ने पुरातन संस्कृति की झलक दिखाई। ऐसे उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जो आज के दौर में विलुप्त हो चुके हैं या फिर विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। रंग-बिरंगे विभिन्न डिजाइन के कुल्लवी पट्टू पहनकर महिलाओं ने कुल्लू की पुरातन संस्कृति का प्रदर्शन किया। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं ने कैटवाक कर यह बताया कि कुल्लू की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। कुल्लू की महिलाओं की राष्ट्रीय विंटर कार्निवल में अहम भूमिका रही है। विंटर कार्निवल के मंच पर जब महिलाएं कुल्लवी परिधान पटू्टू, सिर पर लाल, हरे, काले धाठू, गले में चंद्रहार, सोने का पातकू, कान में गोखड़ू, नाक में बालू और नथ, हाथों में बाजूबंद, पैरों में पाजेब पहनकर मनु रंगशाला के मंच पर उतरीं तो दर्शक देखते रह गए। महिलाओं का कैटवॉक देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


....
निर्णायकों ने पूछे सवाल
महिला मंडलों के फैशन शो के अंत में निर्णायकों ने प्रतिभागी महिलाओं में से एक से सवाल भी पूछा। किसी से पहनावे के बारे में पूछा तो किसी से उनकी ओर से लाए गए पुरातन उत्पादों के बारे में पूछा।
विज्ञापन

....
इन महिला मंडलों ने दी अपनी प्रस्तुति
फैशन शो में महिला मंडल मथियाना, गायत्री महिला मंडल जगतसुख, महिला मंडल चचोगा, महिला मंडल छियाल, मनु हिडिंबा महिला मंडल मनाली, भुवनेश्वरी महिला मंडल कैथ बेहड़ जगतसुख, मां दुर्गा महिला मंडल मनाली ने अपनी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा।

मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान पारंपरिक परिधानों में सज कर कैटवॉक करती महिला मंडल की  महिलाएं।-

मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान पारंपरिक परिधानों में सज कर कैटवॉक करती महिला मंडल की  महिलाएं।-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed