फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Without a medical certificate, there's no work even at food stalls.

Kullu News: मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो फूड स्टॉलों में भी काम नहीं

Wed, 01 Oct 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Without a medical certificate, there's no work even at food stalls.
कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में खाद्य पदार्थों की दुकानों और स्टॉलों में काम तभी कर सकेंगे जब कर्मचारियों के पास मेडिकल सर्टिफिकेट होगा। सर्टिफिकेट नहीं है तो दशहरा मेला में लगे स्टॉलों में काम नहीं कर पाएंगे। दशहरा में आने वाले लाखों लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा में फूड के साथ मिठाई, चाईनीज और लोकल सिड्डू, कचौरी आदि डिशों के ढाबे, दुकानें और स्टॉल भी लगेंगे। इन सभी में काम करने वाले कर्मचारियों को पहले अपना मेडिकल करवाना होगा।
विज्ञापन

मेडिकल सर्टिफिकेट जारी होने के बाद ही कर्मचारी इन स्टॉलों में काम कर सकेंगे। बिना मेडिकल सर्टिफिकेट काम करने पर मालिक और कर्मी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और ढाबा, दुकान और स्टॉल को बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि स्वास्थ्य विभाग का यह फैसला लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ है। इससे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाले संक्रमण और बीमारियों की रोकथाम होगी। स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण टीमें फूड, मिठाई और अन्य खाने-पीने की दुकानों, ढाबों और स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि लोगों की सेहत न बिगड़े, इसके लिए फूड स्टॉल, ढाबों, मिठाई की दुकानों और रेहड़ी-फड़ी में काम करने वालों का मेडिकल होगा। इसके बाद ही उन्हें काम करने के लिए सर्टिफिकेट जारी होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सिर पर टोपी व हाथों ग्लब्ज पहनना भी अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed