{"_id":"68bf0c81a497f04dc2074dcd","slug":"with-the-opening-of-nh-patlikuhal-mandi-regained-its-glory-kullu-news-c-89-1-klu1001-156585-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एनएच खुलने से पतलीकूहल मंडी में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एनएच खुलने से पतलीकूहल मंडी में लौटी रौनक
Mon, 08 Sep 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में दिनभर बनी रही चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ब्यास नदी की बाढ़ से बंद पड़ा नेशनल हाईवे (एनएच) अब डोहलूनाला और 14 मील क्षेत्र में रात को दो घंटे के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में वीरान पड़ी पतलीकूहल सब्जी मंडी में भी रौनक लौट आई है।
सोमवार को सब्जी मंडी में दिनभर चहल-पहल बनी रही। बगीचों से सेब लाकर बागवानों ने मंडी में बेचा। आढ़ती, लदानी, पैकिंग और ग्रेडिंग करने वाले मजदूर भी सक्रिय नजर आए।
पतलीकूहल सब्जी मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष कुंज लाल ठाकुर ने कहा कि डोहलूनाला में नेशनल हाईवे दो घंटे खोलने से पिछले हफ्ते से फंसे सेब को निकालने में मदद जरूर हुई है। सड़क बहाली से आढ़ती और व्यापारियों के साथ-साथ मजदूर वर्ग को भी काम मिल गया। सेब सीजन अब पटरी पर लौटेगा। मनाली के
विज्ञापन
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि एनएचएआई, पुलिस और प्रशासन के बीच तालमेल कर यह व्यवस्था बनाई गई है। दिनभर सड़क बंद रहेगी और रात को दो घंटे (8:00 से 10:00 बजे तक) वाहनों की आवाजाही होगी। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि हाईवे को मनाली तक बहाल करने का कार्य प्राथमिकता से चल रहा है। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि वाहनों की आवाजाही का समय बढ़ाया जाना चाहिए।