फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   wish for good weather

साठ देव कन्याएं रोकेंगी ओलावृष्टि

Sat, 23 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 23 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

देवभूमि कुल्लू में पिछले एक माह से ओलावृष्टि का दौर जारी है। इससे कृषि और बागवानी पर लगातार बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बची फसलों को बचाने के लिए जिला के लोगों ने देवी-देवताओं की शरण में जाना आरंभ कर दिया है। रैला गांवों के सैकड़ों हारियानों ने भी शनिवार को बीठ पर्व के मौके पर भाटकंडा नामक पर्वत पर पहुंचकर साठ देव कन्याओं से ओलावृष्टि को रोकने की कामना की।

विज्ञापन


बीठ पर्व की बेला पर रैला गांव के आराध्य देवता लक्ष्मी नारायण भी सैकड़ों हारियानों के साथ भाटकंडा में पहुंचे। इस दौरान जोगणियों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देव कन्याओं (जोगणियों) को खिचड़ी का भोग भेंट स्वरूप चढ़ाया गया।
विज्ञापन


देवता लक्ष्मी नारायण ने किया देव कन्याओं से मिलन
कारकूनों के मुताबिक बीठ पर्व की मान्यता पर्वत में जाकर साठ देव कन्याओं का पूजन करना है। मान्यता अनुसार साठ देव कन्याएं ही ओलावृष्टि को रोक पाती हैं। ऐसे में आराध्य देवी-देवता भी साठ कन्याओं की मन्नतें पूरी करने के साथ पर्वत शृंखलाओं में विराजमान साठ देव कन्याओं से मिलन करने जाते हैं। शनिवार को देवता लक्ष्मी नारायण ने भी इस हारियानों संग भाटकंडा पहुंचकर देव कन्याओं से मिलन किया। इसके बाद देवता अपने देवालय लौटे और बीठ पर्व में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हारियानों ने सामूहिक नाटी में लिया भाग
देवता के कारदार जगरनाथ ने बताया कि बैशाख मास के 11 प्रवीष्ठे को प्रतिवर्ष सभी हारियानों ने निराहार व्रत रखकर बीठ पर्व में देव आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, जोगणियों से ओलावृष्टि रोकने और सुख शांति की कामना की गई। इस अवसर पर देवता के गूर तमेश्वर शर्मा, पुजारी कृष्णदेव शर्मा, जुगत राम धामी, पालसरा यान सिंह नेगी, नारायण सिंह, सुखदयाल व रमेश धामी सहित दूरदराज से आए हारियानों ने देव परंपरा के अनुसार सामूहिक नाटी में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed