{"_id":"6980e3a81da8db4e430033be","slug":"winter-sports-add-to-the-excitement-huge-crowds-gather-at-solangnala-kullu-news-c-89-1-ssml1012-167996-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शीतकालीन खेलों ने बढ़ाई रौनक, सोलंगनाला में उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शीतकालीन खेलों ने बढ़ाई रौनक, सोलंगनाला में उमड़ी भारी भीड़
Mon, 02 Feb 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्की एंड विंटर स्पोर्ट्स क्लब त्रिलोकनाथ की ओर से 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क स
स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग और यॉक की सवारी का भी आनंद ले रहे पर्यटक
ताजा बर्फबारी से निखरा घाटी का सौंदर्य, नेहरुकुंड तक भेजे साधारण वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के मुख्य पर्यटन स्थल सोलंगनाला में शीतकालीन खेलों का रोमांच बढ़ गया है। स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, यॉक की सवारी, पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटक सोलंगनाला पहुंच रहे हैं।
सोमवार को भी सोलंगनाला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग और शीतकालीन खेलों का खूब आनंद लिया।
रविवार रात मनाली समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे घाटी का सौंदर्य और निखर गया है। सोमवार को मौसम खुलते ही पर्यटक सोलंगनाला की ओर निकल पड़े।
हालांकि साधारण वाहनों को नेहरुकुंड तक ही जाने दिया गया जबकि फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक सोलंगनाला तक पहुंचे। नेहरुकुंड से सोलंगनाला तक पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। बर्फ के बीच पर्यटकों की अठखेलियों से रौनक बढ़ गई है। पर्यटन कारोबारी इंद्र सिंह, जगदीप सिंह और रोशन ठाकुर ने बताया कि सोलंगनाला में पर्यटकों के आने से रौनक बढ़ गई है। यहां शीतकालीन खेलों का रोमांच बढ़ गया है।
बर्फबारी के बाद अटल टनल फिर बंद हो गई है। यह मार्ग पिछले दिनों केलांग तक आपात सेवाओं के लिए खोला गया था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है। इससे आगे फिसलन होने से अन्य वाहन नहीं जा पा रहे। अन्य वाहनों को नेहरुकुंड तक ही जाने की अनुमति है। उन्होंने पर्यटकों से प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
--