{"_id":"65e713f666589b721f0faa39","slug":"winner-participants-awarded-in-nirmand-college-kullu-news-r-399-1-sml1017-114467-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निरमंड कॉलेज में नवाजे विजेता प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निरमंड कॉलेज में नवाजे विजेता प्रतिभागी
Tue, 05 Mar 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा क्लब ने प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड कॉलेज में सत्र 2023-2024 में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी विशेष रूप से कार्यक्रम उपस्थित रहीं। सड़क सुरक्षा क्लब समन्वयक कैप्टन संदीप ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया और वर्षभर के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुनिधि प्रथम, सुष्मिता डॉली, सरोज द्वितीय और स्नेह लता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन में सुनिधि ने पहला, स्नेह लता ने दूसरा और संजीता और प्रवीण ने तीसरा स्थान पाया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में टीम सी सुनिधि चेष्टा, संजीत ने पहला स्थान, टीम बी से सुष्मिता, संतोष, आदित्य ने दूसरा स्थान और टीम ई से प्रवीण, हिकिम, सलिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर बनाने में भूमिका प्रथम, स्नेहलता एवं सुनिधि द्वितीय स्थान, उत्तम और तारा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन
चंद्र शेखर कायथ ने सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. सुरेंद्र धीमान, प्रो. राजेश चौहान, प्रो. मदन लाल, प्रो. राहुल और अधीक्षक गोविंद भारती सहित अन्य उपस्थित रहे।