फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will tell about Centre's plans by worshiping agricultural equipment: Hemraj

कृषि यंत्रों का पूजन कर बताएंगे केंद्र की योजनाएं : हेमराज

Tue, 27 Feb 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Will tell about Centre's plans by worshiping agricultural equipment: Hemraj
कुल्लू में भाजपा किसान मोर्चा कुल्लू मंडल की बैठक के दौरान उप​स्थित पदा​धिकारी।
कुल्लू। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के विभिन्न मोर्चों की ओर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। मंगलवार को ढालपुर में भाजपा किसान मोर्चा कुल्लू मंडल की बैठक हुई। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से भी केंद्र सरकार उचित मान सम्मान दे रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से किया गया है। 12 मार्च तक यह कार्यक्रम पूरे हिमाचल प्रदेश में भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें कृषि यंत्रों का पूजन करने के साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, कुल्लू मंडल के अध्यक्ष ठाकुर चंद, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, नरोत्तम ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed