{"_id":"6249c75242c84f2122442b19","slug":"when-will-the-work-of-aut-sainj-nh-jalori-tunnel-start-kullu-news-sml4045268174","type":"story","status":"publish","title_hn":"औट-सैंज एनएच, जलोड़ी टनल का काम कब होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औट-सैंज एनएच, जलोड़ी टनल का काम कब होगा शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिले में 97 किलोमीटर लंबे औट-सैंज एनएच 305 और जलोड़ी टनल का निर्माण कार्य कब शुरू होगा। यह सवाल खाडा़गाड़ पंचायत के उपप्रधान मोहल लाल ने बंजार कॉलेज में आयोजित जनमंच में जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा से पूछा। इस पर मंत्री ने संबंधित एनएच के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा को पूछा।
उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि औट-लूहरी एनएच का सर्वे हो चुका है, जिसे भारत सरकार मंत्रालय को भेजा गया है। कार्यक्रम के दौरान 71 मामले आए थे, जिन्हें निपटा दिया गया है। जनमंच में नगर पंचायत बंजार की अध्यक्ष आशा शर्मा व पूर्व मनोनीत पार्षद टीसी महंत ने बंजार की गड्ढों से भरी सड़क व नालियों की दशा सुधारने का मुद्दा उठाया। इस पर एनएच के सहायक अभियंता ने बताया कि एनएच-305 पर बंजार से घियागी के बीच पैच वर्क कार्य शुरू किया जाएगा और नप बंजार के गड्ढों को भी भरा जाएगा। इसके अलावा जनमंच में बिजली, पानी और सड़कों के मुद्दों को लोगों ने उठाया। सड़कों की बदहाली को लेकर लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।
जिभी-बाहू सड़क को पक्का करने समेत अन्य मुद्दे उठाए
लोगों ने जनमंच में जिभी-बाहू सड़क को पक्का करना, गाड़ागुशैणी- दलवाड़ सड़क की डीपीआर, ग्राहों से दलवाड़ सड़क पर क्रैश बैरियर लगाना, लटीपरी से भरठीधार सड़क को पक्का करना, 32 वर्ष पुराने दमोठी पुल को नया स्वरूप देने, चैहणी-मियागी सड़क, बठाहड़ लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह की दुर्दशा सुधारने, देयारी-शनाड़ सड़क पर डंगे लगाने आदि मुद्दे को उठाया है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को जल्द दूर करने के सख्त निर्देश दिए हैं।