फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   When the rain stopped, cold and cough gripped me

Kullu News: बारिश की फुहार थमी तो सर्दी-जुकाम ने जकड़ा

Sat, 09 Aug 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
When the rain stopped, cold and cough gripped me
अस्पतालों में बढ़ी भीड़, क्षेत्रीय अस्पताल में 1,000 से ऊपर पहुंची ओपीडी
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए लग रहीं कतारें, मौसम में आया बदलाव बना कारण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के अस्पतालों में मौसम खुलते ही मरीजों की संख्या में दोबारा बढ़ोतरी होने लगी है। अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए मरीजों की लाइनें पंजीकरण काउंटर पर लग रही हैं।
सड़कों की बहाली और बारिश थमने के बाद मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिक मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। वे मौसम परिवर्तनशील होने से वायरल की चपेट में आए हैं। हालांकि कुछ दिन पहले अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कमी आई थी लेकिन अब मौसम खुलने और सड़कें बहाल होने से दोबारा अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही ओपीडी दोबारा 1,000 से ऊपर पहुंच रही है। यह पहले 600 से 700 के बीच थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि अधिक मरीज वायरल और जल जनित रोगों से ग्रस्त मिल रहे हैं। जो मरीज वायरल की चपेट में हैं, वे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से एहतियातन दूरी बनाएं और मास्क का उपयोग अवश्य करें। जल जनित रोगों की चपेट में न आएं। इसके लिए लोग पानी को बरसात के दिनों में उबाल कर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि बरसात के दिनों में वायरल, डायरिया और स्क्रब टायफस का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए उन्होंने से को चिकित्सकीय परामर्श लेने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार एहतियात बरतने की अपील की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed