फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   When the flood swept away the bridge, the tree stuck by fate became a bridge of hope

Kullu News: पुल को बहा ले गई बाढ़ तो किस्मत से अटका पेड़ बना उम्मीद का सेतु

Mon, 04 Aug 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
When the flood swept away the bridge, the tree stuck by fate became a bridge of hope
सैंज घाटी के अतिदुर्गम गांव मरोड़ में जान जो​खिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण।- वीडीओग्रैब
न कोई रस्सी, न सहारा, लकड़ी के पेड़ के तने के ऊपर से उफनती पार्वती पार कर रहे लोग
विज्ञापन

छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, गांव वासियों को दुनिया से जोड़ रहा पेड़ का तना

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। पिन पार्वती नदी में पुल के साथ उम्मीद भी बहती नजर आई तो बाढ़ में बहकर आया एक पेड़ मरोड़ गांव के लोगों की जीवनरेखा बन गया। न कोई रस्सी, न कोई सहारा, बस लकड़ी का एक तना ही लोगों के लिए उफनती पार्वती नदी को पार करने का सहारा बन गया है।
अब बच्चे, बुज़ुर्ग और ग्रामीण जान हथेली पर रखकर इसी पेड़ से नदी पार कर रहे हैं। यह नजारा जितना दिल दहला देने वाला है, उतना ही प्रशासन की लापरवाही की गवाही भी देता है। वायरल वीडियो ने खतरे की घंटी बजा दी है। पुल का काम कर रहा यही तना गांव को अब दुनिया से जोड़ रहा है।
विज्ञापन

मरोड़ गांव में करीब 15 घरों में 50 की आबादी है। जिस जगह लकड़ी के पेड़ से ग्रामीण नदी पार कर रहे हैं वहां से करीब 500 मीटर दूर लकड़ी का पुल बना था। यह पुल पिछले दिनों आई बाढ़ में बह गया है। यह पुल वन विभाग ने बनाया था। लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती थीं और यह पेड़ यहां आकर न फंसा होता। अगर गांव के लोग नदी पार नहीं करते हैं तो उन्हें 10 किलोमीटर दूर पहाड़ी से होकर आना पड़ेगा। आने वाले दिनों में स्कूल भी शुरू होंगे। मरोड़ के विद्यार्थी शाक्टी तक कैसे पहुंचेंगे, इसको लेकर अभी से ग्रामीणों की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द पुल का निर्माण कर राहत दी जाए। उधर, गाड़ापारली पंचायत की प्रधान यमुना देवी ने कहा कि पुल बहने के बाद लोग परेशान हैं। प्रशासन को स्थिति से अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नदी पार करते हुए वीडियो वायरल
मरोड़ गांव के लोगों का लकड़ी के पेड़ से नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा पहले नदी पार करता है जबकि नीचे उफनती नदी होती है। इसके बाद अन्य ग्रामीण लकड़ी के पेड़ पर चढ़कर नदी पार करते हैं। लोगों की इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed