{"_id":"695a9757b5c380292d0baa4f","slug":"when-encroachments-were-removed-parking-was-made-into-footpath-68-vehicles-were-challaned-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165826-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कब्जे हटाए तो पार्किंग बना दिया फुटपाथ, 68 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कब्जे हटाए तो पार्किंग बना दिया फुटपाथ, 68 वाहनों के चालान
Sun, 04 Jan 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
आईबैक्स चौक से नागरिक अस्पताल मनाली तक कार्रवाई
सड़क के दोनों किनारे वाहन पार्क होने से लग रहा लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नगर परिषद की अवैध तरीके से फुटपाथ पर दुकानदारी चलाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद खाली फुटपाथ को पार्किंग बना दिया गया। आईबैक्स चौक से नागरिक अस्पताल तक वाहनों की लाइन लग गई।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के चालान काटे। एक ही दिन में पुलिस ने 68 वाहनों के चालान किए। फुटपाथ पर दोपहिया वाहन लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया की आईबैक्स चौक मनाली से पुलिस थाना मनाली तक अनधिकृत रूप से सड़क के किनारे पार्क किए गए सभी वाहनों के मनाली पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए हैं। इन वाहनों को उस स्थान पर पार्क न करने के बारे में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके वहां वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इस कारण पुलिस को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान करने पड़ रहे हैं। उस स्थान पर वाहनों के पार्क होने से दोनों दिशाओं में वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से नहीं हो पाता। इस कारण अकसर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। एक दिन पहले प्रशासन और पुलिस ने नगर परिषद मनाली और सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर इस स्थान पर अनधिकृत रूप से बैठे सभी स्ट्रीट वेंडरों को हटा दिया था। उन्होंने अपील की है कि उपरोक्त स्थान पर अपने वाहन पार्क न करें, अन्यथा प्रतिदिन इन वाहनों के चालान किए जाएंगे। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
--