फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wheels of vehicles stopped on 162 routes along three highways

Kullu News: तीन हाईवे के साथ 162 मार्गों पर थमे वाहनों के पहिये

Sat, 02 Mar 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 02 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped on 162 routes along three highways
कुल्लू। बारिश और बर्फबारी से जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति में तीन हाईवे समेत 162 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। मनाली-लेह हाईवे दारचा तक बंद हो गया है। इसके अलावा ग्रांफू-काजा हाईवे 505 और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भारी बर्फबारी से यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। कुल्लू और लाहौल में हाईवे के अलावा 162 सड़कों पर भी वाहनों के पहिए थम गए हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बर्फबारी से लाहौल में तांदी से तिंदी राज्यउच्च मार्ग सहित 144 संपर्क मार्ग और कुल्लू में 17 सड़कें बंद हुई हैं। कुल्लू में बिजली के 28 ट्रांसफार्मर के बंद होने से करीब 60 से अधिक गांवों में शुक्रवार रात से अंधेरा पसरा है। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मयाड़ सहित कई दुर्गम क्षेत्रों में बिजली का सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन

60 से 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने से बिजली के तारों को नुकसान हुआ है। कुल्लू जिले में शुक्रवार रात से गरज के साथ बारिश हो रही है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम खुलते ही बंद पड़ी सड़कों, बिजली और पानी की स्कीमों को बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed