{"_id":"6af43f2ffb629087730992be","slug":"traffic-restored-on-sktt-route-after-27-hours-kullu-news-c-89-1-klu1019-191572-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एसकेटीटी मार्ग पर 27 घंटे बाद आवाजाही बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एसकेटीटी मार्ग पर 27 घंटे बाद आवाजाही बहाल
विज्ञापन
तिंदी-कडूनाला के बीच ब्लास्टिंग के चलते था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट (एसकेटीटी) बीआरओ मार्ग करीब 27 घंटे बाद बुधवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग बंद होने के कारण पांगी और कुल्लू के बीच आने-जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीआरओ की ओर से तिंदी से कडूनाला के बीच सड़क को चौड़ा करने के लिए ब्लास्टिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी के चलते मार्ग को यातायात के लिए बंद रखा गया था। बुधवार दोपहर दो बजे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मार्ग सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। मार्ग बहाल होने से पांगी घाटी का कुल्लू से सड़क संपर्क फिर से सुचारु हो गया है। इससे घाटी के लोगों और इस मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। -संवाद