फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wheels of bus on Kullu-Kallang route stopped for the third time in two weeks

Kullu News: दो हफ्ते में तीसरी बार थमे कुल्लू-कालंग रूट की बस के पहिये

Tue, 26 Nov 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 26 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Wheels of bus on Kullu-Kallang route stopped for the third time in two weeks
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा लगघाटी के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। कुल्लू से कालंग रूट पर चलने वाली बस मंगलवार को कालंग में हांफ गई।
विज्ञापन

सवारियां बस के ठीक होने का इंतजार करती रहीं, लेकिन बस ठीक न होने पर यात्रियों को टैक्सियों में दोगुना किराया देकर 17 किलोमीटर दूर कुल्लू तक सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

इस रूट पर निगम की बस दो सप्ताह में तीसरी बार खराब हुई है। बीते सोमवार को भी इस रूट पर बस खराब हो गई थी। बस का रात्रि ठहराव कालंग स्थित स्टेशन में हुआ। सुबह बस कालंग से कुल्लू के लिए 9:30 बजे निकलती है। बस में रोजाना की तरह यात्री बैठ गए। बस चलने का समय हुआ तो यह एक इंच भी आगे नहीं खिसकी। इसे स्टार्ट करने की कोशिश चालक ने की, लेकिन यह टस से मस नहीं हुई। आखिर में बस में सवार करीब 30 सवारियों को दोगुना किराया देकर टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसमें कुछ दिक्कत आई थी। बाद में यह ठीक हो गई। निगम ने एक अन्य बस को सवारियां लाने के लिए भेजा था।

--
आए दिन लोकल रूटों पर इस तरह की परेशानी हो रही है। बावजूद इसके निगम व्यवस्था को नहीं सुधार रहा है। अभी सर्दियां शुरू हुई हैं। समय रहते निगम बसों को दुरुस्त करे, अन्यथा लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। - मलिशा, निवासी रूजग
--

कालंग से आने वाली यह बस दूरदराज क्षेत्र के लोगों के लिए एकमात्र सहारा है। सुबह अस नहीं चली तो टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। निगम की बसें रास्ते में खराब हो रही हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। - अजय, निवासी जकड़ेल
--

तीसरी बार कुल्लू से कालंग रूट पर भेजी गई निगम की बस खराब हुई है। पहले दो बार बस खराब हुई थी। निगम लोकल रूटों पर खटारा बसें भेज रहा है। कुल्लू-कालंग रूट पर दुरुस्त कर बसों को भेजा जाए। - अनिल, निवासी शिलधारी

--

लगघाटी से बहुत से विद्यार्थी पढ़ाई करने कुल्लू आते हैं। नौकरीपेशा लोग भी बस के जरिये पहुंचते हैं। मंगलवार को बस खराब होने से परेशानी हुई। टैक्सियों में लोग कुल्लू जिला मुख्यालय पहुंचे। - कविता भारती, निवासी फलाण
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed