{"_id":"679fa98defd2096eba06a18c","slug":"welcome-the-volunteer-returning-from-the-national-republic-day-parade-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140399-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड से लौटी स्वयंसेवी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड से लौटी स्वयंसेवी का स्वागत
Sun, 02 Feb 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा रहे डॉ. खेमचंद और एनएसएस स्वयं सेवी बेबी शर्मा का कुल्लू
कुल्लू। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा रहे डॉ. खेमचंद और स्वयंसेवी बेबी शर्मा का कुल्लू पहुंचने पर स्वागत किया। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की एनएसएस इकाई द्वारा दोनों का कुल्लू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गौर रहे कि जिला कुल्लू की बेबी शर्मा पहली महिला स्वयंसेवी है, जिन्होंने सूबे का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में किया है।
महाविद्वालय कुल्लू की एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ. खेमचंद ने भी राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में चंडीगढ़ जोन की कमान को संभाला। वे परेड में चंडीगढ़ जोन के प्रभारी के रूप में रहे। इन दोनों के प्रतिनिधित्व करने से कुल्लू और प्रदेश का नाम देशभर में रोशन हुआ है। वहीं, कुल्लू पहुंचने पर स्वयंसेवी बेबी शर्मा ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। हिमाचल से चार ही स्वयंसेवी दिल्ली में 26 जनवरी की परेड तक पहुंचे थे, जिनमें से एक वे भी रहीं। उधर, डॉ. खेमचंद ने कहा कि स्वयंसेवी छात्रा बेबी शर्मा ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर गुरु का मान बढ़ाया है।