फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Weebok course started in Haripur College

हरिपुर कॉलेज में वीबॉक कोर्स शुरू

Sat, 14 Aug 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Weebok course started in Haripur College
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर में अब वीबॉक की कक्षाएं लगेंगी। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में मनाली, नग्गर, पतलीकूहल आदि क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब वीबॉक कोर्स करने के लिए कुल्लू महाविद्यालय नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

सैकड़ों विद्यार्थी अब घर के पास ही हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट कोर्स कर पाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कौशल विकास भत्ता योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि भी मिलेगी। हालांकि हरिपुर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विपन चंद राठौर और बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. रोमेश चंद्र ने कहा कि वीबॉक कोर्स के लिए 80 सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए महाविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक तरसेम जरियाल ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार भी मिलेगा। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत विद्यार्थयों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed