फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Weather remained clear throughout the day, it rained in the evening

Kullu News: दिनभर साफ रहा मौसम, शाम को हुई बारिश

Tue, 03 Sep 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Weather remained clear throughout the day, it rained in the evening
कुल्लू। जिले में मंगलवार शाम को बारिश हुई, जबकि दिनभर मौसम साफ बना रहा। कुल्लू और बंजार सहित अन्य क्षेत्रों में शाम को भारी बारिश हुई। कहीं कम तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। एक सप्ताह पहले भी ब्यासर के साथ लगते क्षेत्रों में भारी बारिश से नालों में बाढ़ आ गई थी। दूसरी ओर पहाड़ों पर हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हिमपात से अब ठंड लौटने लगी है। जूून, जुलाई में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अब सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। जैसे-जैसे बारिश का सिलसिला आगे बढ़ेगा, कुल्लू में ठंड और बढ़ेगी। बताया जाता है कि 20 भादो के बाद पहाड़ों में बर्फ पड़ना शुरू हो जाती है। इसके बाद सर्दी की शुरुआत होती है। 20 भादो के बाद लाहौल और अन्य ऊंचे पहाड़ों में भेड़ चराने गए भेड़पालक भी अब निचले क्षेत्रों की ओर लौटना शुरू हो जाते हैं। कुल्लू घाटी के विद्वान इंद्रदेव शास्त्री और डॉॅ. सूरत राम ठाकुर कहते हैं कि 15 सितंबर के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है। कहा कि सायर पर्व के बाद कुल्लू में ठंड की शुरुआत मानी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed