फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Weather opened, gardeners busy in garden work

Kullu News: मौसम खुला, बगीचों के कामकाज में जुटे बागवान

Sat, 11 Jan 2025 09:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Jan 2025 09:14 AM IST
विज्ञापन
Weather opened, gardeners busy in garden work
सेब-प्लम के पेड़ों के तौलिये बनाने के कार्य में व्यस्त
विज्ञापन

अलग-अलग तरीके से होती है स्पर वैरायटी की प्रूनिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बारिश-बर्फबारी से सेब और प्लम के बगीचों में नमी बनी हुई है। ऐसे में बागवानों ने बगीचों का रुख कर लिया है।
बागवान सेब और प्लम के पौधों के लिए तौलिये बनाने के कार्य में जुट गए हैं।पौधों की प्रूनिंग और तौलियों में खाद डालने का काम भी किया जा रहा है।
बता दें कि जिले में मौसम खुलते ही बागवान प्रूनिंग और पौधों के तौलिये बनाने के कार्य में व्यस्त हो गए हैं। सही तरीके से कांट-छांट करने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। कई बागवानों ने प्रशिक्षित लोगों को इस कार्य में लगाया है। बागवानों का कहना है कि गलत तरीके से काट-छांट करने से पौधे के आकार, वृद्धि, फलोत्पादन और बागवान की आर्थिकी को प्रभावित कर सकता है। बागवान चंदे राम, लालचंद ठाकुर, केहर सिंह, मानचंद, महेश, सूरत राम, अशोक बुधराम आदि ने कहा कि प्रूनिंग के दौरान खास ध्यान देने की आवश्यकता रहती है। वैरायटी के आधार पर ही पौधों की प्रूनिंग करना सही होता है। गलत तरीके से किया प्रूनिंग कार्य फसल के उत्पादन पर असर डाल सकता है। बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो सेब और प्लम की सामान्य किस्मों और स्पर वैरायटी की प्रूनिंग अलग-अलग तरीके से होती है। लिहाजा, बागवानों को इस पर खास ध्यान देना चाहिए। इसके लिए विशेषज्ञों की राय लेना लाजिमी है, ताकि फसल के उत्पादन पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

--

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed