{"_id":"61a7a95f9618ca70617e5d1d","slug":"weather-kullu-news-sml3920548170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से मिलेगी राहत, पांच दिन खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे से मिलेगी राहत, पांच दिन खराब रहेगा मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में तीन माह से चल रहे सूखे से परेशान किसान-बागवानों को राहत मिलेगी। जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में अगले पांच दिन तक बारिश और ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने का अनुमान है। तीन महीनों से भारी सूखा होने से नकदी फसल पीली पड़ने लगी हैं।
छह दिसंबर तक बारिश होगी और मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी है। लाहौल प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को जिला के संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिन में रोहतांग दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा पर आवाजाही नहीं करने को कहा है। ऐसे में जिला के दुर्गम व खतरे वाले रूटों पर निगम को मौसम को भांपकर ही बसों को चलाने की हिदायत दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला में एक से छह दिसंबर तक बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की आशंका जताई है।
बुधवार को कुल्लू व लाहौल घाटी में मौसम ठंडा रहा और कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। दिसंबर माह के शुरू होने पर भी अटल टनल रोहतांग के साथ जलोड़ी दर्रा में वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। एचआरटीसी ने भी चालकों-परिचालकों से बसों व सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील रूटों पर बसों को भांपकर चलाने को कहा है। वहीं जिला प्रशासन ने भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अगले कुछ दिनों में कुल्लू जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की चेतावनी है। उन्होंने पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि पर्यटक व घाटीवासी मौसम को देखकर ही आवाजाही करें।