फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   weather in kullu manali

हिमस्खलन का खतरा, चार दिन से अटल टनल दीदार नहीं कर पाए सैलानी

Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
weather in kullu manali
अटल टनल रोहतांग में सड़क में जमी बर्फ से फिसलन हो गई है। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
कुल्लू। रोहतांग दर्रा के बाद अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए पहली पसंद है। लेकिन बर्फबारी के बाद कुल्लू-मनाली में उमड़ रहे हजारों पर्यटक चार दिनों से अटल टनल रोहतांग व लाहौल घाटी का रुख नहीं कर सके हैं। ऐसे में बुधवार को भी सैलानियों को सोलंगनाला, फातरू, हिडिंबा मंदिर व माल रोड मनाली में सैर सपाटा करना पड़ा। हालांकि बुधवार को सैलानी कोठी व गुलाबा तक भेज गए और बर्फ में खूब मस्ती की। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ में पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर, याक सवारी तथा स्कीइंग का भरपूर आनंद लिया। वहीं कुल्लू-मनाली व लाहौल की वादियों में गिरे बर्फ के फाहों से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। लेकिन सैलानियों को अटल टनल रोहतांग के दर्शन नहीं होने से मायूसी है। वहीं बाह्य सराज के लोगों की मुश्किलें भी कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को चौथे दिन भी हाईवे-305 पर निगम के पांच व एक निजी बस रूट पूरी तरह से बंद रहा। लोगों को पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। दर्रा के बंद होने से निगम की दो बसें भी चार दिनों से आनी में फंसी हैं। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में सफर करना जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने के बाद अटल टनल के दोनों छोरों के साथ जलोड़ी दर्रा में हिमस्खलन का खतरा है। ऐसे में सैलानी व आम लोग मौसम को भांपकर ही आवाजाही करें।

लाहौल-स्पीति में बर्फ से ढकी वादियां। फोटो---संवाद।

लाहौल-स्पीति में बर्फ से ढकी वादियां। फोटो---संवाद।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed