फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   We have to save nature and culture: Varyam Singh

प्रकृति, संस्कृति को बचाना है : वरयाम सिंह

Sat, 28 Feb 2026 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
We have to save nature and culture: Varyam Singh
कुल्लू। हिमतरु प्रकाशन समिति, जिला प्रशासन और भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुल्लू साहित्य उत्सव-2026 के दूसरे दिन भी साहित्यकारों, कवियों और चिंतकों ने अपने-अपने विचार पेश किए। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के वक्ता प्रोफेसर वरयाम सिंह ने बंजार क्षेत्र में लोक संस्कृति और परंपराओं पर वक्तव्य दिया। वरयाम सिंह ने बताया कि यहां की संस्कृति देव परंपराओं पर निर्भर है, जो कि जीवंत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति, संस्कृति को हमें बचाना है जबकि विकृति से बचना है। उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शुभारंभ सहायक आयुक्त, उपायुक्त कुल्लू डाॅ. जयबंती ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

वक्ता तोबदन ने कहा कि वर्तमान दौर में भाषा संस्कृति लुप्त हो रही है, परंपराएं खत्म होने को हैं। जो पुराने शब्द थे, जो खेती-बाड़ी, रहन-सहन, खान-पान और दिनचर्या के लिए प्रयोग होते थे, वे कम्युनिकेशन गेप के चलते खत्म हो रहे हैं। नई पीढ़ी बुजुर्ग लोगों से दूर हो रही है।
विज्ञापन

वक्ता एवं भाषाविद यतिन पंडित ने कहा कि कुल्लू जनपद ही नहीं बल्कि अन्य प्रांतों में भी वहां की लोक संस्कृति देव संस्कृति से संबद्ध है। सोशल मीडिया के चलते इसका विस्तार बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य उत्सव का दूसरा सत्र लोक कलाएं और पर्यावरण विषय पर आधारित रहा। इसमें मुंबई से संबद्ध लेखिका एवं कलाकारा सुमनिका सेठी ने कलाओं के माध्यम से किस प्रकार से लोक संस्कृति को सहेजा जा सकता है, के बारे में बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. जयबंती ठाकुर ने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दीं। कहा कि निश्चित तौर पर इस तरह के आयोजन से साहित्य संस्कृति का विस्तार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed