फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water sources under scrutiny as hepatitis A cases rise

Kullu News: हेपेटाइटिस-ए के मामले बढ़ने पर जांच के दायरे में पानी के स्रोत

Sat, 01 Nov 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Water sources under scrutiny as hepatitis A cases rise
स्वास्थ्य विभाग ने जलशक्ति महकमे से पेयजल स्रोतों की तत्काल जांच करने को कहा
विज्ञापन

जिले में एक महीने के भीतर 150 से अधिक लोग पाए गए हैं संक्रमित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में हेपेटाइटिस-ए संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। एक महीने में 150 से अधिक लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
दूषित पानी को संभावित कारण मानते हुए विभाग ने जलशक्ति विभाग को सभी पेयजल स्रोतों की तत्काल जांच करने के लिए पत्राचार किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि कहीं लोगों के इस बीमारी की चपेट में आने की वजह दूषित पानी तो नहीं है, ऐसे में जल शक्ति विभाग को इसका पता लगाने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग भी मामलों की लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मेडिसिन और शिशु रोग ओपीडी में रोजाना पांच से दस मरीज हेपेटाइटिस-ए के मिल रहे हैं। चिकित्सक मामलों की पुष्टि के लिए मरीजों में लक्षण मिलने पर रक्त नमूनों की जांच करवा रहे हैं। उनमें भी मरीज हेपेटाइटिस-ए बीमारी से पॉजीटिव पाए जा रहे हैं जो बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसे में एहतियातन स्वास्थ्य विभाग ने जलशक्ति विभाग को पेयजल की जांच करने के लिए पत्राचार किया है।
इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि अस्पताल में रोजाना हेपेटाइटिस-ए के मामले आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के मरीज इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि जलशक्ति विभाग को पेयजल जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोग हेपेटाइटिस-ए की चपेट में आने से बचे।


--शहर में भरे 30 से अधिक पेयजल सैंपल
जिला मुख्यालय कुल्लू में पेयजल के 3 0 से अधिक सैंपल लिए गए हैं। ये सभी सैंपल रामशिला से लेकर टीकरा बाबड़ी तक क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट में कोई खामी नहीं मिली है। हालांकि, लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए क्लोरीन दवा भी लगातार भंडारण टैंकों में डाली जा रही है। -अंकित बिष्ठ, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed