फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   water problam

अधर में लटकी हड़ीनाल-पेखड़ी पेयजल योजना

Sun, 11 Dec 2016 09:56 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sun, 11 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
water problam
पेयजल लाइन - फोटो : अमर उजाला

तीर्थन घाटी के लाकचा, पेखड़ी और नाहीं गांव के लिए बनाई  गई हड़ीनाल-पेखड़ी पेयजल योजना अधर में लटक गई है। इसके कारण तीन गांव के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इस समस्या का आईपीएच ने इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकाला है। स्थानीय निवासी उदय राम, चंदे राम, नीरत सिंह, संगत राम, दुनी चंद, आलम चंद और दिले राम के अनुसार हड़ीनाल-पेखली योजना से तीन गांव के लोगों को पेयजल मिलना था।

विज्ञापन


पेयजल योजना के लिए 17.23 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन आईपीएच विभाग की लेटलतीफी के कारण अभी तक पेयजल योजना का काम शुरू नहीं हो पाया है। जिससे तीन गांवों में सैकड़ों की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एक माह के अंदर पेयजल योजना का काम शुरू नहीं किया गया तो जनता को अपने हकों के लिए मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेेवारी सिर्फ विभाग की होगी। उधर, इस मामले को लेकर आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता केसी ठाकुर ने कहा कि इस पेयजल योजना के कुछ टेंडर हो चुके हैं और कुछ होने बाकी हैं। जिन ठेकेदारों के नाम अवार्ड हो गए हैं। उन्हें पेयजल योजना का काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही यह काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed