{"_id":"57866d2c4f1c1b027d13ec12","slug":"water-problam-in-kullu-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांबरी गुशैणी पेयजल योजना की पाइपें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांबरी गुशैणी पेयजल योजना की पाइपें क्षतिग्रस्त
कुल्लू
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
water problem
- फोटो : Bureau
तीर्थन घाटी की लांबरी गुशैणी पेयजल योजना की पाइपें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जगह-जगह पाइपें टूटने के कारण बूंद-बूंद पानी रिस रह रहा है। जिससे गुशैणी कस्बे में लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय निवासी अमित सूद, राजू, भगवान दास, सुंदर सिंह, रिंकू, हरीश शर्मा ने कहा कि गुशैणी बाजार में पेयजल पाइपों की हालत खस्ता बनी हुई है। जिनसे सारा पानी रिसता रहता है।
विज्ञापन
गुशैणी में लोनिवि के द्वारा टारिंग का कार्य किया जा रहा है, लेकिन खराब पाइपों की बदलने की आईपीएच विभाग के अधिकारियों ने जहमत नहीं उठाई है। टारिंग होने से पूर्व इन पाइपों को बदलना जरूरी है। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपों को जल्द बदला जाए जिससे लोगों को पेयजल के लिए न तरसना पड़े। उधर, इस मामले को लेकर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता केसी ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। पाइपों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन