फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   water

जल जीवन मिशन में 55 करोड़ से हो रहा 33 पेयजल योजनाओं का निर्माण

Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
water
कुल्लू। कुल्लू-मनाली विधानसभा क्षेत्र के वामतट और राइट बैंक पर 165 करोड़ रुपये की लागत से 14 पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इसमें से 100 करोड़ रुपये की योजनाएं मनाली और 65 करोड़ रुपये की योजनाएं कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में हैं। यह बात वीरवार को मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जिला कुल्लू में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर नाबार्ड के अंतर्गत मनाली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पेयजल योजनाओं के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले में जन जीवन मिशन में किए जा रहे कार्य को गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जेजेएम में 15-20 क्षेत्र में कुछ कार्य बचा हुआ है। सभी घरों को नल की सुविधा उपलब्ध हो। कोई भी घर नल की सुविधा से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन से जो 9 करोड़ रुपये नित्थर क्षेत्र के लिए पेयजल योजना को मिले हैं, उसके लिए टैंडर प्रक्रिया जारी कर शीघ्र इस राशि को एसजेवीएन से रिलीज करवाया जाएगा। बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में चल रही करोड़ों रुपये की सिंचाई योजनाओं को गति प्रदान करने को कहा गया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सिंचाई तथा बाढ़ सुरक्षा के लिए अलग विंग बनाए जा रहे हैं, जिससे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की उपजाऊ भूमि को संरक्षित करने की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत आनी और निरमंड में सीवरेज कार्य के लिए शीघ्र डीपीआर बनाकर सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी जाए। कुल्लू की जलवायु मशरूम के उत्पादन के लिए अच्छी है इसलिए अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में ही मशरूम उत्पादन के लिए अफसर प्रेरित करें। इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग, मुख्य अभियंता जल शक्ति मंडी डॉ. धर्मेंद्र गिल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति केआर कुल्लवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed