{"_id":"6714ec51dc2c6130840175dc","slug":"water-from-larji-dam-filled-the-road-god-took-it-out-with-difficulty-kullu-news-c-89-1-klu1001-133244-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारजी बांध का पानी सड़क पर भरा, मुश्किल से निकाले देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारजी बांध का पानी सड़क पर भरा, मुश्किल से निकाले देवता
विज्ञापन
लारजी झील किनारे पर सड़क में भरे पानी के बीच से देवता के साथ गुजरते हुए देवलू
न्यूली (कुल्लू)। लारजी प्रोजेक्ट के बांध के पानी से डूबी लारजी-औट पुरानी सड़क में देवी-देवताओं का निकालना मुश्किल हो गया। करीब 200 मीटर सड़क पूरी तरह से पानी में डूबी रही। घुटनों तक पानी आ गया।
देवलुओं ने देवी-देवताओं को मुश्किल से सड़क पार करवाई। दशहरा उत्सव के बाद आनी, बंजार और सैंज के देवी-देवताओं देवालयों की ओर लाैट रहे थे। लारजी प्रोजेक्ट प्रबंधन की लापरवाही के कारण देवलुओं को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि प्रोजेक्ट प्रबंधन से दशहरा से पूर्व आग्रह किया था कि पानी का स्तर कम रखा जाए। इससे देवी-देवताओं को आने जाने में दिक्कतें न आएं। प्रबंधन की लापरवाही के कारण बांध का पानी सड़क पर आ गया। सैंज और बंजार घाटी के देवी-देवताओं का पुराना रास्ता लारजी बांध से होकर है।
विज्ञापन
रविवार को सड़क के करीब 200 मीटर के पेच में घुटनों तक पानी भरा था। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। कहा कि मामले को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। सैंज और बंजार की तरफ जाने के लिए औट टनल होकर रास्ता है, लेकिन देवता औट टनल से नहीं जाते हैं। संवाद
............
देवी-देवताओं के आने की सूचना देरी से मिली। कुछ देर के लिए स्थिति बनी थी। बाद में पानी का स्तर कम कर दिया था।
-रणजीत भाटिया, अधीक्षण अभियंता, लारजी प्रोजेक्ट