{"_id":"669e46cec3d815dc720c5efe","slug":"water-crisis-in-bhrain-vehicles-carrying-water-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127254-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भ्रैंण में जलसंकट, वाहनों में ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भ्रैंण में जलसंकट, वाहनों में ढो रहे पानी
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताई समस्या, समाधान की उठाई मांग
कहा, एक महीने से नहीं आ रहा पानी, दिक्कतें झेल रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की भ्रैंण पंचायत में जल संकट गहरा गया है। ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। तीसरे दिन मिलने वाला पानी भी न आने से ग्रामीण आठ किलोमीटर दूर से वाहनों में पानी ढो रहे हैं। प्राकृतिक स्रोत में भी पानी न के बराबर रह गया है। एक महीने से लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। ग्राम पंचायत भ्रैंण के प्रधान तीर्थ राम ने कहा कि पंचायत के लोगों को पेयजल को लेकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। ग्रामीण आठ किलोमीटर दूर से पानी गाड़ियाें में भरकर ला रहे हैं। गांव के प्राकृतिक स्रोत में पानी नाममात्र है। एक बाल्टी भरने के लिए भी वक्त लग रहा है।
बालू रा घेरा से जगराई तक उठाऊ पेयजल योजना का ट्रायल जल शक्ति विभाग ने एक साल पहले किया है। बावजूद उठाऊ पेयजल योजना को शुरू नहीं किया जा रहा है। अगर विभाग उठाऊ पेयजल योजना को शुरू करता है तो लोगों की इस तरह की मुश्किलें नहीं आएंगी। सोमवार को ग्रामीण उपायुक्त तोरुल एस रवीश से मिले हैं। ग्रामीणों ने अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी है। अगर यही रवैया रहा तो पंचायत के लोग आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का जल्द समाधान करने को कहा गया है। संवाद