फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   water atm

लाखों रुपये से लगाए वाटर एटीएम बने शोपीस

Sun, 23 Aug 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
water atm
कुल्लू। शहर के 11 वार्डों में लगे करीब दस वाटर एटीएम पिछले दो सालों से शोपीस बने हुए हैं। नगर परिषद इनकी सुध नहीं ले रही है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को वाटर एटीएम की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

शहर के वाटर एटीएम से पानी की एक भी बूंद स्थानीय लोगों व राहगीरों को नसीब नहीं हुई है। वाटर एटीएम में एक रुपये से एक लीटर स्वच्छ जल मिलना था। लेकिन लोगों को दुकानों से 20 रुपये प्रति लीटर पेयजल खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे लोगों ने अब नप की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठाने खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अमृत योजना के तहत करोड़ों की राशि प्रदान की है। इसमें नगर परिषद के सभी 11 वार्डों को चकाचक करना तथा स्थानीय लोगों व राहगीरों को सस्ता शुद्ध पेयजल मुहैया करवाना प्राथमिकता रही है। ऐसे में नप ने वार्डों को सुधारने के काम में तेजी दिखाई है। लेकिन करीब दो वर्ष पूर्व जिला मुख्यालय ढालपुर तथा इसके आसपास लगाए गए वाटर एटीएम के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया है। शहरवासी मोहन दास, राकेश, राम लाल, मोनिका कुमारी, श्वेता, अंजना, श्रेया ने कहा कि शहर में लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए सभी वाटर एटीएम बेकार पड़े हैं। लोगों को दुकानों से महंगा पेयजल खरीदना पड़ रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कुल्लू शहर में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया था। एक रुपये में एक लीटर और 15 रुपये में 20 लीटर पानी लोगों को दिया जाना था। लेकिन इनसे बूंद तक नहीं टपक रही है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि लोगों को वाटर एटीएम से पेयजल न मिल पाने से परेशानियों का समाना करना पड़ा है। लेकिन एटीएम को फिर फंक्शन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही टेंडर कर लोगों को शुद्ध और सस्ते पेयजल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed