फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   waiting for Helicopter

केलांग में मरीज को हेलीकॉप्टर का इंतजार

Wed, 27 Jan 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग Updated Wed, 27 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
waiting for Helicopter

हेलीकॉप्टर के इंतजार में घाटी में एक मरीज की जान मुश्किल में पड़ गई है। सिंदवाड़ी के रामानंद का पिछले करीब एक सप्ताह से स्वास्थ्य ठीक नहीं है। हालांकि, मरीज का पेशाब बंद होने की वजह से डॉक्टर ने पाइप के जरिये पेशाब बाहर निकालने की व्यवस्था तो कर दी है। लेकिन उन्हें आपरेशन के लिए कुल्लू रेफर कर दिया गया है। मरीज रामानंद के परिजनों ने मामले को लेकर एसडीएम उदयपुर डॉ. अमित गुलेरिया से आपातकालीन हेलीकाप्टर उड़ान के लिए गुहार लगाई है। एसडीएम में परिजनों की अपील पर राज्य सरकार को इस संदर्भ में फैक्स भेजा है। गणतंत्र दिवस के चलते पिछले कुछ दिनों से जनजातीय इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानें बंद हैं।

विज्ञापन


उधर, पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने राज्य सरकार से मांग की है कि सिदंवाड़ी के मरीज रामानंद को प्राथमिकता के आधार पर आपातकालीन हेलीकॉप्टर से कुल्लू पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि घाटी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, जबकि स्थानीय विधायक लाहौल-स्पीति की समस्याओं को दूर करने के बजाय देश के विभिन्न हिस्सों के भ्रमण में मशगूल हैं। वह स्थानीय विधायक की कम और बतौर एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अधिक निभा रहें है। उधर, एसडीएम उदयपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि परिजनों की ओर से सूचना मिलते ही उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार को आपातकालीन उड़ान के लिए फैक्स भेज दिया है। कुल्लू में तैनात उड़ान सह प्रभारी विजय ने बताया कि वीरवार को फिलहाल कोई उड़ान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed