{"_id":"662ce94894eabcd03406c084","slug":"vote-without-allurement-lal-singh-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121555-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रलोभन के करें मतदान : लाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रलोभन के करें मतदान : लाल सिंह
विज्ञापन
मनाली के कटराईं स्कूल में स्वीप टीम ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोकतंत्र को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए बिना किसी प्रलोभन और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यह बात जिला स्वीप टीम के नोडल अधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह ने कही। जिले की स्वीप टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें अध्यापकों और विद्यार्थियों को मतदाता शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। डॉ. लाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान थीम के तहत जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जागरूक होंगे, तो उनके परिजन भी मतदान के प्रति सजग रहेंगे। विद्यार्थी अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए विशेष तौर पर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ मतदान को लेकर संवाद किया गया और विद्यार्थियों ने बिना किसी परेशानी के संवाद में अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से मतदान प्रतिशतता बढ़ाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने की अपील की। शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई। इस दौरान विद्यालय के प्रधान अध्यापक मंगल नेगी, प्रवक्ता राजेश ठाकुर, जिला स्वीप टीम से श्याम लाल हांडा, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद