{"_id":"64ca94f3c7a1234462064444","slug":"volvo-buses-being-run-from-raison-kullu-news-c-89-1-klu1001-4075-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रायसन से चलाई जा रहीं वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रायसन से चलाई जा रहीं वोल्वो बसें
Wed, 02 Aug 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। नेशनल हाईवे तीन कुल्लू-मनाली पतलीकूहल तक बड़े वाहनों के लिए बहाल है। निगम की दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला और हरिद्वार के लिए चलने वाली वोल्वो बसों को कुल्लू के बजाय रायसन से चलाया जा रहा है।
इससे पहले वोल्वो बसें कुल्लू से ही चल रही थीं। कुल्लू के बजाय रायसन से वोल्वो बसें चलने से लोगों को राहत मिली है। मनाली से वोल्वो बस सेवा के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पिछले सप्ताह ही दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए वोल्वो बस सेवाएं शुरू की हैं।
इसका निगम की ओर शेड्यूल भी बनाया गया है। दूसरी ओर निजी वोल्वो बस ऑपरेटरों ने भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। निजी वोल्वो बसें भी रायसन से ही दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला आदि जगहों के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन
अभी वोल्वो बसों में यात्रियों की संख्या कम है। आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। जैसे-जैसे सड़कें दुरुस्त हो रही हैं, उन रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। कुल्लू में अभी भी निजी और निगम की बसों के करीब 200 से अधिक रूट बंद हैं।
.....
वोल्वो बसों को कुल्लू-मनाली के बीच पड़ने वाले रायसन से चलाया जा रहा है। जैसे ही कुल्लू और मनाली के बीच नेशनल हाईवे बड़े वाहनों के लिए बहाल होगा, वोल्वो बसों को मनाली से ही चलाया जाएगा।
-देवेंद्र कुमार नारंग, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी