फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volvo bus stand will shift vegetable market

Kullu News: वोल्वो बस स्टैंड शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

Wed, 19 Jul 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus stand will shift vegetable market
कुल्लू। सेब सीजन को देखते हुए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर सड़कें खोलने का कार्य करें। यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बुधवार को सेब सीजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कही। विभिन्न सेब उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने सड़कें बाधित होने को लेकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मणिकर्ण, दियार, ज़री, हुरन, रांगडी-कन्याल, डोभी-फोजल, शांगचर, सोयल-हलाण, गड़सा, सैंज, बंजार की प्रमुख सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से किया जाए। आलू ग्राउंड मनाली की सब्जी मंडी को फिलहाल वोल्वो बस स्टैंड के लिए शिफ्ट किया जाएगा, इससे बागवानों को मुश्किलें नहीं आएंगी।
विज्ञापन

एनएचएआई मार्ग बहाली का कार्य दिनरात करे। एक मशीन में शिफ्टों में तीन ऑपरेटर लगाएं। लोक निर्माण विभाग अखाड़ा पुल की बहाली का कार्य भी जल्द पूरा करे। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव शर्मा, बागवानी उपनिदेशक बीएम चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed