{"_id":"62fd25b0b4b8cb04af4a1dce","slug":"volvo-bus-stand-built-in-manali-kullu-news-sml41865255","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी मनाली में बनेगा वोल्वो बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी मनाली में बनेगा वोल्वो बस स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू) । पर्यटन नगरी मनाली स्थित आलू मैदान के समीप वोल्वो बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। यह जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने दी है।
मनाली उपमंडलाधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को पर्यटन विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि घाटी में बादल फटने की घटनाओं से ब्यास नदी में बार-बार बाढ़ आने से वोल्वो के लिए बनाई गई पार्किंग क्षतिग्रस्त हो जाती है। सबसे पहले ब्यास नदी के छोर पर सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। वोल्वो बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें अड्डे में बहुत बडे़ कैफेटेरिया का निर्माण और पार्किंग भी बनाए जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री इस बस अड्डे के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वहीं, उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अभियंताओं को अलेऊ व साथ लगते गांवों के लिए एक महीने में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मढ़ी में 15 करोड़ की लागत से बने शेडों में जो कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए। उन्होंने नगर परिषद की मांग पर मनाली के विभिन्न स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित करने की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा है।
.........
मनाली में सीसीटीवी स्थापित करने के निर्देश
उपायुक्त ने मनाली शहर में सीसीटीवी स्थापित करने के पुलिस विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने नेचर पार्क गुलाबा के शेष कार्य को जल्द पूरा करने के लिए वन विभाग को कहा है। बैठक में पर्यटन विकास परिषद की एक करोड़ 17 लाख की देनदारियों की भी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
कूड़ा संयंत्र मशीनरी को जल्द पहुंचाएं मनाली
उपायुक्त ने कचरा अपविष्ट संयंत्र मनाली को जल्द से पुन कार्यशील बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने संयंत्र की मशीनरी भी जल्द से मनाली पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने साथ लगती पंचायतों में भी कचरा निष्पादन का सुव्यवस्थित ढंग से प्रबंधन करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा, उपमंडलाधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर समेत अन्य उपस्थित रहे।