फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volvo bus service started from Kullu to Delhi, Chandigarh

Kullu News: कुल्लू से दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू

Wed, 26 Jul 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus service started from Kullu to Delhi, Chandigarh
कुल्लू। जिले में आपदा के 18 दिन बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लंबे रूटों पर वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए वोल्वो बस सेवाएं शुरू की है।
विज्ञापन

वोल्वो बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाईवे अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में अभी मनाली से वोल्वो बस सेवा के लिए यात्रियों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

कुल्लू से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए वोल्वो बसें चलेंगी। इसका हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। कुल्लू से दिल्ली के लिए वोल्वो सुबह 4:30 बजे, शाम 6:30 बजे और रात 9:30 बजे चलेगी। इसके साथ ही कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए वोल्वो सुबह 9:00 बजे और शाम 9:00 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू से हरिद्वार के लिए वोल्वो का समय शाम 6:00 बजे का निर्धारित किया गया है। कुल्लू से शिमला के लिए वोल्वो बस का समय रात 10:30 बजे का रहेगा।
लंबे रूटों पर चलने वाली सामान्य बसों को पहले ही एचआरटीसी दौड़ा रही है। स्थिति सामान्य होते देख वोल्वो की सेवाएं शुरू की गई। वोल्वो बसें चलने से हिमाचल पथ परिवहन के कुल्लू डिपो के राजस्व में इजाफा होगा।
.....
वोल्वो बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। जो सड़कें दुरुस्त हो गई हैं, वहां लोकल रूट पर चलने वाली साधारण बसों का भी संचालन किया जाएगा।
-देवेंद्र कुमार नारंग, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed