फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volvo bus service from Manali to Shimla resumes after nine months

Kullu News: नौ महीने बाद मनाली से शिमला के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू

Tue, 02 Jun 2026 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus service from Manali to Shimla resumes after nine months
आपदा में हाईवे के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हो गई थी वोल्वो बस सेवा
विज्ञापन

............................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली से राजधानी शिमला तक का सफर अब यात्रियों के लिए सुगम बनेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मनाली से राजधानी के लिए वोल्वो बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया है। प्राकृतिक आपदा के दौरान कुल्लू से मनाली के बीच हाईवे क्षतिग्रस्त होने के बाद शिमला के लिए वोल्वो सेवा बंद हो गई थी। अब नौ महीने बाद वोल्वो बस का संचालन किया जा रहा है।
मनाली से शिमला के लिए वोल्वो बस शाम 9 बजे रवाना होगी। शिमला से मनाली के लिए भी समयसारिणी शाम 9 बजे की रहेगी। इससे पहले साधारण बसों का संचालन एचआरटीसी की ओर से समयसारिणी के अनुसार ही किया जा रहा था। वोल्वो सेवा बंद रहने से यात्रियों और आईजीएमसी में उपचार करवाने के लिए जाने वाले मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

अब वोल्वो बस का संचालन होने से यात्रियों और मरीजों को राहत मिलेगी। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली से शिमला के लिए वोल्वो बस का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौ माह तक इस रूट पर वोल्वो सेवा प्रभावित रही, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed