{"_id":"661132dc411e42fb6f052baa","slug":"volvo-bike-falls-into-beas-near-bus-stand-driver-dies-kullu-news-c-89-1-klu1001-120150-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास में गिरी बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास में गिरी बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड रांगड़ी के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा वीरवार देररात्रि पेश आया। बाइक चालक मनाली से कुल्लू की ओर जा रहा जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर ब्यास किनारे जा गिरी। इससे इसमें सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान दीपक ठाकुर (30) पुत्र सतीश कुमार निवासी बेरी, भपराल तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दीपक ठाकुर वीरवार देररात मनाली से कुल्लू की ओर जा रहा था। इस दौरान वोल्वो बस स्टैंड के समीप दीपक अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक ब्यास में पत्थरों के बीच गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मनाली अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के कारणों का भी पुलिस पता लगा रही है।
इस संबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद