Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers staged a protest over the dilapidated condition of the road.

Kullu News: सड़क बदहाल होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest over the dilapidated condition of the road.
म​णिकर्ण घाटी की खस्ताहाल सड़कों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए घाटी के लोग। संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की खस्ताहाल सड़क को लेकर घाटी की जनता का सब्र टूटने लगा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय के बाहर घाटी के लोगों ने प्रदर्शन किया। घाटी के लोग ढालपुर मैदान में एकत्रित हुए और ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान घाटी के लोगों ने सड़कों और अन्य समस्याओं को लेकर एडीसी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर को उपायुक्त कुल्लू के नाम लिखा मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों में पूर्व पंचायत प्रधान विजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, समाज सेवी शेरा नेगी, लोक कलाकार सीएम तोषी सहित घाटी से ताल्लुक रखने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे
विज्ञापन

। उन्होंने भुंतर-मणिकर्ण मुख्य मार्ग के अलावा मणिकर्ण-बरशैणी, तोष सहित अन्य सड़कों की दशा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घाटी की सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे सिर्फ स्थानीय लोगों को ही नहीं बल्कि पर्यटकों को भी समस्या पैदा हो रही है। घाटी के लोगों का पर्यटन कारोबार, बागवानी और कृषि क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि घाटी की मुख्य सड़क बहुत ही तंग है। कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन विभाग और सरकार की ओर से बजट का रोना रोया जा रहा है।
.....
असुरक्षित है सड़क
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घाटी के लिए जाने वाली सड़क असुरक्षित है। न तो क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं और न ही उसे चौड़ा किया जा रहा है। यही कारण है कि मार्ग पर हादसे हो रहे हैं।
25 दिनों का अल्टीमेटम
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 25 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन कर चक्का जाम किया जाएगा। ज्ञापन पार्वती घाटी की समस्त जनता की ओर से प्रशासन को सौंपा गया।

.....
अतिरिक्त उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक को बुलाकर लोगों की समस्या दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभागीय तालमेल के साथ लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा।
000

मणिकर्ण घाटी की खस्ताहाल सड़कों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए घाटी के लोग। संवाद

मणिकर्ण घाटी की खस्ताहाल सड़कों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए घाटी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed